Posts

हम सबका है प्यारा भारत

Image
हम सबका है प्यारा भारत।  दुनिया का चमकता तारा भारत।। विश्व गुरु है कहलाता।  दुनिया को सबकुछ सिखलाता।। सब मिल जुलके रहते हम । सब जय भारत कहते हम।। शून्य दिया ,दशमलव दिया। दिया योग का भी  वरदान।। कभी किसी से ,लिया ना कुछ भी। इसीलिए है ये देश महान।। कहलो चाहे इसे इंडिया ,चाहे कहलो हिन्दुस्तान। भारत जैसा दूजा कोई,नहीं मिलेगा धर्मस्थान।।

देखो मेरी प्यारी गुड़िया

Image
देखो मेरी प्यारी गुड़िया।  ये है सबसे न्यारी गुड़िया।। मेरे साथ ही सोती है।  कभी भी ना ये रोती है।। जब लेटे आँखे बंद करे।  उठते ही आँख खोलती ये।। सबके मन को भाती है।  कभी ना ये इतराती है।।  दिखती है ये परियों जैसी।  रहती  अच्छी दोस्त के जैसी।।  x

हम जंगल की सैर करेंगे

Image
  भालू के संग खेलेंगे। खरगोशों संग कूदेंगे। कछुआ जी से रेस करेंगे। हम जंगल की सैर करेंगे।। हिरन से कस्तूरी मांगेंगे। कोयल संग गाना जाएंगे। तोते के झूठे बेर चखेंगें। हम जंगल की सैर करेंगे।। गिलहरियों को सहलायेंगे। हाथी हमको नहलाएंगे। मोगली जैसे खेल करेंगे। हम जंगल की सैर करेंगे।। जंगल हमें बचाने होंगे। पेड़ भी  हमें लगाने होंगे। जब जानवर  बच पाएंगे। जंगल की सैर हम कर पाएंगे।।