देखो मेरी प्यारी गुड़िया



देखो मेरी प्यारी गुड़िया। 
ये है सबसे न्यारी गुड़िया।।

मेरे साथ ही सोती है। 
कभी भी ना ये रोती है।।

जब लेटे आँखे बंद करे। 
उठते ही आँख खोलती ये।।

सबके मन को भाती है। 
कभी ना ये इतराती है।। 

दिखती है ये परियों जैसी। 
रहती  अच्छी दोस्त के जैसी।। 
x

Comments