हम सबका है प्यारा भारत
हम सबका है प्यारा भारत।
दुनिया का चमकता तारा भारत।।
विश्व गुरु है कहलाता।
दुनिया को सबकुछ सिखलाता।।
सब मिल जुलके रहते हम ।
सब जय भारत कहते हम।।
शून्य दिया ,दशमलव दिया।
दिया योग का भी वरदान।।
कभी किसी से ,लिया ना कुछ भी।
इसीलिए है ये देश महान।।
कहलो चाहे इसे इंडिया ,चाहे कहलो हिन्दुस्तान।
भारत जैसा दूजा कोई,नहीं मिलेगा धर्मस्थान।।

Comments
Post a Comment